Monday, October 19th, 2026

BharatBenz ने भारतीय बाजार में आठ नए कॉमर्शियल वाहन उतरे

नई दिल्ली
डायमलर इंडिया कॉमर्शियल व्हीकल्स (DICV) ने बुधवार को अपनी भारतबेंज कॉमर्शियल वाहनों की सीरीज में आठ नए वाहनों को पेश किया। इनमें 6 ट्रक और दो बसें शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इन नए कॉमर्शियल वाहनों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार में जिन ट्रकों को उतारा है, उनमें BSafe Express (वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन के लिए रीफर ट्रक), 1917R, 4228R Tanker, 1015R+, 42T M-Cab, और 2828 कंस्ट्रक्शन वाहन शामिल हैं।

भारतबेंज की दो नई बसों में 50 लोगों के बैठने की क्षमता वाली वाईड-बाॅडी 1017 दी जाएगी। इसके अलावा इनमें 1624 चेसिस पैराबोलिक सस्पेंशन भी मिलेंगे। कंपनी ने इस दौरान बीसेफ पैक को भी पेश किया, जिसमें ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

BharatBenz के 1917R ट्रक भारतीय बाजार में 20, 22, 24, और 31-फूट लोड स्पैम विकल्प के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस ट्रक को खास तक FMCG और ई-कॉमर्स सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

BharatBenz के 4228R ट्रक में M कैब दिया गया है, जो इसे अपने क्लास में लंबी लोडिंग स्पैम का फुली बिल्ट ट्रक बनाता है। इसके M Cab में सेफ्टी और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 31 फुट तक का लोडिंग स्पैम मिलता है, जो इसे पार्सल और कंटेनर एप्लीकेशन के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है।

BharatBenz के स्पेशल वेरिएंट 4228R के साथ फुली-बिल्ट 34-किलोलीटर ट्रैंकर दिया गया है, जिसमें कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

1015R+ के पावरट्रेन को अपग्रेड किया गया है। इसमें G85 गियरबॉक्स दिया गया है।

BharatBenz का आइकॉनिक 2828C अब 22 क्यूबिक मीटर लोडिंग कैपेसिटी में भी उपलब्ध है।

BharatBenz की नई बसें

BharatBenz की नई 1017 बस में 50 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस बस को स्टाफ, स्कूल और कॉलेज के इस्तेमाल के लिए खास बनाया गया है।

BharatBenz की नई कैटेगरी 1624 चेसी में पैराबोलिक सस्पेंशन दिया गया है। इस बस को खास कर ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

 

#BharatBenz

Source : Agency

पाठको की राय